रामपुर, जुलाई 27 -- Rampur News: प्रचंड गर्मी और उमस के बीच विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर आम जनता पर भारी पड़ गई। ज्वाला नगर क्षेत्र में पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रहने से दर्जनों मोहल्लों के निवासियों को रतजगा करने पर मजबूर होना पड़ा। हद तो तब हो गई जब परेशान उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर मिलाया, लेकिन घंटों घंटी बजने के बाद भी किसी जिम्मेदार ने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान करीब दस हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार देर रात ज्वाला नगर क्षेत्र की बिजली अचानक गुल हो गई। स्थानीय निवासियों को लगा कि यह सामान्य कटौती है और कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन देखते ही देखते पूरी रात बीत गई और बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी और पंखे-कूलर बंद होने से घरों के भीतर दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। बच्चों ...