Rampur News: जय श्रीराम के जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, आतिशबाजी से जगमगाया रामलीला मैदान
रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: स्वार। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विजयदशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान हुई आतिशबाजी देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती के साथ हुआ। इसके बाद रामलीला कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन किया। भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दृश्य को देखकर मैदान में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रावण दहन के साथ ही असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.