Rampur News: जय भीम का नारा लगाने पर छात्र से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
रामपुर, अगस्त 16 -- Rampur News: रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान जय भीम का नारा लगाने को लेकर एक छात्र के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है। मामले में शाहबाद पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम करैथी निवासी रामसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अमित कुमार बादशाह सिंह इंटर कॉलेज करैथी में पढ़ता है। 15 अगस्त को कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस की रैली के दौरान जय भीम का नारा लगाने पर रिंकू ठाकुर निवासी करैथी और तीन अन्य लोगों ने अमित के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित किया। जिसके बाद अभी कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.