रामपुर, अक्टूबर 1 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जमीन के सौदा कर रुपये हड़पने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ज्वालानगर निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह तेजपाल को करीब एक साल से जानता था। आरोप है कि 20 अक्टूबर 2025 को तेजपाल ने उसे हजरतपुर गांव में गाटा संख्या 21/3/2 की जमीन में से फाकरा बेगम के हिस्से की जमीन खरीदने की बात कही। इसके बाद उसे फाकरा बेगम के खेत पर ले जाया गया और जमीन की नाप-तौल की गई। सौदा तय होने के बाद वीर सिंह ने 24 अक्टूबर 2025 को फाकरा बेगम के बैंक खाते में सात लाख रुपये बतौर बयाना जमा किए। आरोप है कि बाद में इकरारनामा और बैनामा कराने के लिए तारीख तय होती रही, लेकिन निर्धारित समय पर बैनामा नहीं कराया गया। बाद में पता चला कि संबंधित जमीन का बैनामा 5 मई 2026 को...