रामपुर, सितम्बर 6 -- Rampur News: जन्माष्टमी के अवसर पर आज शहर में 80वीं भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर तीन बजे श्री हरिहर मंदिर से होगा, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी समाधि पहुंचेगी और फिर वापस हरिहर मंदिर आकर संपन्न होगी। यात्रा में बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...