Rampur News: जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं दूर कराएं जनप्रतिनिधि
रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: रामपुर। तहरीक-ए-इस्लाह-ए- मुआशरा के अध्यक्ष हाजी सादाक़त अली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान कराना जरूरी है। कई सड़क खराब हैं और बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है, जिसमें सुधार की जरूरत है। वह चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के नूरपुर गांव में हुई जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव करीब है, इसमें हमें ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना है जो जनता की समस्याएं दूर कराए। जनता को ऐसे नेता की जरूरत है, जो जनता के बीच रहे, लोगों के दिलों में जगह बनाए और उनके कामों के लिए हर वक्त तैयार रहे। जनसभा के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी यही मांग दोहराई कि जनता के बीच रहने वाला व्यक्ति ही विधायक बनना चाहिए। राजनीतिक दलों को भी टिकट देते समय इस बात पर गौर करना चाहिए। जनसभा में गफ्फार प्रधान, भूरा प्रधान, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.