रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: मिलक में बुधवार को हाईवे स्थित ग्राम मेहंदी में श्री दयामय अमर भैरव जी मंदिर में बदरी धाम से आए जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद स्वामी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि भैरव बाबा को भगवान शिव का रुद्र अंश और उग्र स्वरूप माना जाता है। वे धर्म की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए प्रकट हुए। भैरव बाबा की पूजा से भय, अज्ञान और मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलती है तथा मन को शांति प्राप्त होती है। उनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति, स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस अवसर पर स्वामी 1008 शंकर गिरि महाराज, स्वामी अच्युतानंद सरस्वती, बलबीर बाबा, मंदिर के पुजारी प्रेम पुजारी, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसा...