रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को शहर के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में मिठाई, खील-बताशे, दीपक, मोमबत्ती, फूलों और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने घरों की सजावट के लिए रंगोली, झालर और पूजन सामग्री की खरीदारी की, वहीं बच्चों ने भी दीपावली से जुड़े सामान में रुचि दिखाई। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। दुकानदारों ने बताया कि छोटी दीपावली पर सुबह से ही बिक्री में तेजी देखने को मिली। बाजारों में बढ़ती भीड़ के चलते कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दीपोत्सवः परंपरा के साथ चमका बाजार, दिवाली पर खूब खरीदारी कुल मिलाकर छोटी दीपावली पर शहर के बाजारों...