Rampur News: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में तीन पर रिपोर्ट
रामपुर, जुलाई 31 -- Rampur News: मिलक। महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा कि बीते सोमवार को वह खेत से भैंस का चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ग्राम भौनकपुर निवासी हरीश कुमार ने उसे गंदी नीयत से दबोच लिया और हाथ पकड़कर खेत में ले जाने की कोशिश की।आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। वहीं, आरोप है कि घटना के बाद वह शिकायत करने हरीश के घर गई तो वहां हरीश के भाई मेवाराम और मोनू ने भी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करना शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.