Rampur News: छुट्टा पशुओं से मोहल्लावासी परेशान, हादसे का खतरा
रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: नगर के बजरंग चौक के पास स्थित मोहल्ला अमीर अली में छुट्टा पशु लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। रविवार को भी गली में बड़ी संख्या में गाय और सांड घूमते नजर आए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टा पशुओं के कारण कई बार रास्ता अवरुद्ध हो जाता है और बच्चों, बुजुर्गों व दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। साथ ही सड़क पर गंदगी फैलने से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। मोहल्लावासियों ने नगर पालिका से छुट्टा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.