Rampur News: छात्र से मारपीट के विरोध में सौंपा ज्ञापन
रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: रामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने महमूदपुर स्थित बाल विद्या इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा के छात्र सौरभ के साथ हुई मारपीट के विरोध में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। दो दिन पूर्व शिक्षक द्वारा डस्टर फेंक कर मारने से छात्र के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विभाग संगठन मंत्री गौरव यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटना शर्मसार करने वाली है। जिला संयोजक संजय सैनी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण गौड़, साहिल कठेरिया, तंजुल, मोहित, सुनील यादव, मानव, आदित्य, राहुल, बॉबी सैनी, गौरव आदि रहे। यह भी पढ़ें- छात्र को डस्टर मारने का विरोध करने पर पिता को पीटा; प्रिंसिपल-प्रबंधक पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.