Rampur News: छात्राओं ने टेंट पिचिंग व बिना आग के भोजन बनाकर दिखाई प्रतिभा
रामपुर, सितम्बर 9 -- Rampur News: रामपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) स्वार में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को ध्वज शिष्टाचार, टेंट पिचिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षण की शुरुआत ध्वज शिष्टाचार के साथ हुई।
प्रशिक्षण प्रक्रिया इसके बाद मास्टर ट्रेनर गुरप्रीत सिंह, कुशल राणा, मनोज निमेष एवं विकास कुमार के मार्गदर्शन में छात्राओं को टेंट बनाने और उपलब्ध सामग्री के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को कल्पना चावला और कस्तूरबा गांधी नामक दो टोलियों में विभाजित किया गया। जिला गाइड कैप्टन निदा खुशनूद ने टोलियों के टोली लीडर एवं सहायक टोली लीडर मनोनीत किए।
समापन समारोह प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने बेहद कुशलता और रचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.