Rampur News: छत से गिरकर घायल किसान ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: ढकिया/शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी किसान की छत से गिरने के छह दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से उनका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।जानकारी के अनुसार, ढकिया निवासी करीब 55 वर्षीय महिपाल 18 जुलाई की रात करीब 10 बजे घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराने ले गए। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.