Rampur News: छत पर चढ़कर कब्जाधारी ने दी आत्मदाह की धमकी, अतिक्रमण हटाने गई टीम बैरंग लौटी
रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: शाहबाद। तहसील परिसर के सामने तालाब की भूमि पर बने कथित अवैध निर्माण को हटाने पहुंची राजस्व व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम को मंगलवार को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। कार्रवाई शुरू होते ही कथित कब्जाधारक मकान की छत पर चढ़ गया और आत्मदाह की धमकी देने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
कानूनी स्थिति का अवलोकन इसी दौरान संबंधित पक्ष उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार के समक्ष पहुंचा और बताया कि मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उसने न्यायालय से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद प्रशासन ने कानूनी स्थिति को देखते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल स्थगित कर दी। बताया गया कि तालाब की भूमि पर कथित अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.