Rampur News: चुनाव जीतने को पीडीए की मजबूती जरूरी: सुरेंद्र सिंह
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने गुरुवार को 38 मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने मामूरपुर, बड़ौली, नथपुरा, खंजीपुरा, भगवतीपुर, अहमदनगर समेत शाहबाद नगर में जनसंपर्क किया। सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि आज किसान खाद की समस्या से परेशान हैं। पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि व्यापारी पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान में भी प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारा कायम करना होगा। सभी लोग एकजुट होकर पीडीए की मजबूती के लिए काम करें। इस दौरान एडवोकेट घन्नेद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.