रामपुर, सितम्बर 2 -- Rampur News: रामपुर में त्योहारी सीजन में चीनी की कीमत न बढ़े, इसके लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने थोक व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की लिमिट को 4000 क्विंटल से आधा घटाकर 2000 क्विंटल कर दिया है। चीनी की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने जिले में चीनी व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू की है। वर्तमान में लागू व्यवस्था के तहत व्यापारी अधिकतम 4000 क्विंटल चीनी का स्टॉक रख सकते हैं। अब केंद्र सरकार ने इस सीमा को 15 सितंबर से घटाकर 2000 क्विंटल करने का फैसला किया है। नई सीमा 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि कोई भी डीलर अथवा स्टॉकिस्ट चीनी प्राप्त होने की तारीख से 30 दिन से अधिक समय तक उसका भंडारण नहीं कर सकेगा। किसी भी समय और किसी भी स्थान पर ...