Rampur News: चार खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र
रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: रामपुर। जनपद के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने इस संबंध में स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल का कार्यभार ग्रहण करने का कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राजेन्द्र सिंह बोरा को बिलासपुर से स्थानांतरित कर मिलक तैनात गया है। स्वार में कार्यरत फोटोलाल को स्वार के साथ सैदनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शाहबाद में तैनात अशोक कुमार को बिलासपुर का नवीन आवंटन करते हुए चमरौआ एवं मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: प्रधानाचार्य संभाल रहे बीईओ और डिप्टी बीई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.