रामपुर, अक्टूबर 2 -- Rampur News: रामपुर। श्री सनातन रामलीला कमेटी कोसी मंदिर मार्ग द्वारा इस वर्ष भी रामलीला एवं कृष्ण लीला मंचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल एवं मीडिया प्रभारी गौरव जैन ने बताया कि चार अक्टूबर को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रामलीला मंचन का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रतिदिन सुबह नौ बजे से कृष्ण लीला और रात्रि नौ बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को परिवार सहित उपस्थित रहकर धर्मलाभ प्राप्त करने का निमंत्रण दिया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कटरा रामलीला में अखाड़ा और बधाई नृत्य का रहेगा आकर्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...