Rampur News: चारों रैन बसेरों की निगरानी को तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी
रामपुर, नवम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर के चारों रैन बसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और जरूरतमंदों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। प्रत्येक रैन बसेरे पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी अलग-अलग पालियों में तैनात रहकर साफ-सफाई, बिस्तरों की स्थिति और वहां ठहरने वाले लोगों की निगरानी करेंगे। साथ ही आवारा कुत्तों को रैन बसेरों में प्रवेश करने से रोकने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। प्रत्येक रैन बसेरे पर तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनकी ड्यूटी तीन पालियों में निर्धारित की गई है। पहली पाली सुबह छह से दोपहर दो बजे, दूसरी पाली दोपहर दो से शाम छह बजे और तीसरी पाली शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक रहेगी। कर्मचारियों को रैन बसेरे में आने वाले लोगों का विवरण दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.