Rampur News: चाचा-चाची पर हमले के दोषी भतीजे को सात साल की सजा
रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: चाचा-चाची पर हमला करने के मामले में अपर जिला जज कुलदीप सिंह ने युवक को दोषी मानते हुए सात साल के कारावास की सजा सुनाई है। 30 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के बहापुर गंगापुर निवासी रामपाल और उनकी पत्नी इंद्रवती 11 मार्च 2020 को जानवरों के लिए चारा काटने गए थे। पड़ोस में उनके बड़े भाई का खेत है। खेत में पानी भरने से फसल बर्बाद हो रही थी। उन्होंने अपने भतीजे रंजीत सिंह उर्फ भूरा से पानी का रिसाव बंद करने के लिए कहा, जिस पर भतीजे ने फावड़े के डंडे से उन पर हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी इंद्रवती को भी मारा पीटा। आसपास के लोगों के आने पर वह भाग गया। घायल दंपती के बेटे सरदीप की तहरीर पर पुलिस ने 15 मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने 13 अगस्त 2020 को आरोप पत्र न्यायालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.