Rampur News: चाचा के अंतिम संस्कार में जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
रामपुर, अक्टूबर 15 -- Rampur News: मिलक । पटवाई रोड पर रेलवे फाटक के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी का इंतजार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह परिवार के साथ अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नथपुरा निवासी गीता (35) गुरुवार को अपने भाई युधिष्ठिर, पिता परमानंद श्रीवास्तव, मां प्रेमवती, ताई भाग्यश्री, बेटे अनमोल और नानी विषंका देवी के साथ मिलक के गांव क्रमचा में अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। पटवाई रोड पर रेलवे फाटक के पास वह सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पास में सामान उतार रहा ट्रक चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.