Rampur News: चाकू से हमला करने का आरोप, पति समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: बिलासपुर में एक महिला ने पति समेत दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव हामिदाबाद निवासी अनुराधा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम उसके पति सुजान पुत्र अय्यूब शाह और एक अन्य महिला ने उसके घर पर रंजिशन चढ़ाई कर दी। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान उसे जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.