Rampur News: चांद का दीदार कर महिलाओं ने खोला निर्जला व्रत, सुहाग की दीर्घायु की कामना
रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: करवा चौथ का पर्व गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चांद का दीदार होने का इंतजार किया। चंद्रमा दिखाई देने पर महिलाओं ने अघ्र्य देकर पूजा की और पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। इस दौरान घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार के साथ करवा चौथ की पूजा की। कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी। --------- यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दुल्हन सी सजीं सुहागिनें, चांद निकलते ही की पूजासोलह शृंगार और करवा माता की पूजा सोलह शृंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.