Rampur News: चलती बाइक से गिरकर महिला घायल, रेफर
रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: शाहबाद। क्षेत्र के मधुकर गांव के पास शनिवार देर रात चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ऊंचागांव निवासी 55 वर्षीय मुख्तरी पत्नी बहादुर अपने दामाद नाजिम के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें सीएचसी शाहबाद ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.