Rampur News: चंदौसी तिराहे पर जेसीबी से हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में खलबली
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: शाहबाद। नगर के चंदौसी तिराहे पर गुरुवार को नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, खोखे और तिरपाल आदि जेसीबी से हटवाए गए। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई। नगर पंचायत की टीम चंदौसी तिराहे पर पहुंची। इसके बाद सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने ठेले, खोखे और तिरपाल लगाकर किए गए कब्जों को हटवाया। नपं कर्मियों के मुताबिक तिराहे के आसपास सड़क किनारे अतिक्रमण होने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका के बीच नगर पंचायत ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, अतिक्रमण हटाए जाने से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.