Rampur News: घुटनों तक भरे बारिश के पानी के बीच पढ़ने को मजबूर मासूम
रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: लगातार हो रही बारिश ने क्षेत्र के सरकारी तंत्र और प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। विकासखंड चमरोआ के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिलक चिकना स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर इन दिनों तालाब में तब्दील हो चुका है। स्कूल परिसर और मुख्य द्वार पर घुटनों तक भरे गंदे पानी के कारण जहां एक ओर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी पढ़ाई भी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विद्यालय में जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। जरा सी बारिश होते ही आसपास के क्षेत्रों का पानी बहकर स्कूल परिसर में इकट्ठा हो जाता है। गंदे पानी से उठती दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप के कारण संक्रामक बीमारियों का डर लगातार बना हुआ है। नन्हे-मुन्ने बच्चे इसी पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचने को मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.