Rampur News: घास काटने वाली मशीन की चपेट में आकर क्रिकेट कोच घायल
रामपुर, अक्टूबर 27 -- Rampur News: टांडा के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखा रहे कोच इफ्तिखार आलम उर्फ शेखू (40) घास काटने वाली मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई। घायल कोच को सरकारी अस्पताल टांडा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। मोहल्ला नज्जूपुरा निवासी इफ्तिखार आलम उर्फ शेखू स्टेडियम में बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देते हैं। वह पूर्व विधायक प्रत्याशी गफूर इंजीनियर के बेटे हैं। बताया गया कि बच्चों को प्रशिक्षण देने के दौरान वह घास काटने वाली मशीन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों के अनुसार, शेखू को मुरादाबाद में डॉक्टर खरे के यहां भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.