रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के घारमपुर गांव में घर से जेवर और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने करीब एक माह से अधिक समय बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राजेश कुमार के मुताबिक 23 अगस्त की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर करीब डेड़ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर घर का सामान बिखरा मिला तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...