रामपुर, नवम्बर 11 -- Rampur News: मिलक थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम लाड़पुर निवासी मेघनाथ पुत्र केदारनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर को वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के मुकुलनाथ, मुले, पवन, जितेंद्र, राजू और चिंचन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर मिलक पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...