Rampur News: घर में घुसकर मारपीट करने में तीन पर केस
रामपुर, सितम्बर 18 -- Rampur News: रामपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मौहल्ला कैथ वाली मस्जिद क्षेत्र निवासी विशाल रस्तोगी पुत्र सोनू रस्तोगी का पास में ही रहने वाले लोगों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपी उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दीपक रस्तोगी,जुगनु रस्तोगी और विक्की रस्तोगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.