रामपुर, सितम्बर 11 -- Rampur News: रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के भड़पुरा निवासी आरती ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा कि नौ सितंबर को वह अपने घर पर थीं। इस दौरान पास में ही रहने वाले लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। शोर मचाने पर लोगों को बचाव के लिए आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष,राजेंद्र,प्रताप और गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: जान माल की धमकी देने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...