Rampur News: घर में घुसकर मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर, सितम्बर 6 -- Rampur News: केमरी थाना क्षेत्र के गांव रामनगरिया निवासी लोकमल ने चार लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक 26 अगस्त की रात चंद्रपाल, इंद्रपाल, अर्जुन और भगवानशरण ने पेड़ काटने की रंजिश में उसके घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: नईमगंज में परिवार पर हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.