रामपुर, सितम्बर 21 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव में घर में घुसकर महिला से गाली-गलौज और अभद्रता करने के बाद विरोध करने पर परिवार के लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित नफीस की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नफीस के मुताबिक 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे उसकी बहन गुलफिशा घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव के सुहैल और जुनैद जबरन घर में घुस गए और उसके साथ गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट की। बहन ने घटना की जानकारी नफीस को दी, जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत की जानकारी मिलने पर रात करीब नौ बजे सुहैल, जुनैद, नफीद, अयान और मंजूर एक राय होकर नफीस के घर पहुंचे। आरोप है कि सुहैल, जुनैद और अयान तमंचे तथा नफीद और मंजूर धारदार हथियार लिए हुए थे। घर में पहुंचते ही आरोपियों ने श...