Rampur News: घर में घुसकर पिता से मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर, सितम्बर 21 -- Rampur News: अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरैटा गांव निवासी बेचा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 12 सितंबर की सुबह गांव के जावेद पुत्र फारुख ने घर में घुसकर उसके पिता से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद 17 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे रजवा, जावेद, बहरवा पुत्र गण फारुख और शारिक पुत्र अजीम उसके पिता के घर पहुंचे। आरोपियों ने उसके पिता को घर से बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमले में उसके पिता के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.