Rampur News: घर जा रहे युवक पर बाइक सवारों ने किया हमला
रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र की चपटा कॉलोनी निवासी जीनत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई शन्नू अपनी गाड़ी खड़ी कर घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। आरोप है कि इनमें एक रवि सैनी पुत्र राजू सैनी और एक अज्ञात युवक था। दोनों ने शन्नू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने शन्नू पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसके सिर में आगे-पीछे चोटें आईं। इसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.