Rampur News: घर के बाहर खेल रहे बालक पर कुत्ते का हमला, गंभीर
रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: भोट।देर शाम घर के बाहर सड़क पर खेल रहे एक बालक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया और उसके दोनों हाथों में कई स्थानों पर गहरे घाव कर दिए। चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर घायल बालक का जिला अस्पताल में उपचार कराया। भोट निवासी मुजम्मिल खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मुजम्मिल के अनुसार गुरूवार रात करीब नौ बजे उनका पुत्र अदनान 16 वर्ष घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान पास में से गुजर रहे आवारा कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने उनके पुत्र पर हमला बोल दिया। बालक की चीख पुकार पर वह मौके पर पहुंचे तो आवारा कुत्ता उनके पुत्र को नोंच रहा था। उन्होंने किसी तरह कुत्ते को मौके से भगाया और गंभीर रूप से घायल अपने पुत्र को रात में ही जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.