Rampur News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: नगर के मोहल्ला टांडा जदीद निवासी जफर अली ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वह मकान से बाहर निकला तो वहां से बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इस पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक की तलाश जारी है तथा जल्द बरामद कर ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.