रामपुर, सितम्बर 21 -- Rampur News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलकत्ता में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कलकत्ता निवासी मोहम्मद वसी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर की रात करीब नौ बजे उन्होंने अपनी काली रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब दस बजे जब वह बाइक को अंदर खड़ी करने के लिए बाहर आए तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...