Rampur News: घरेलू कलह में महिला ने जहरीला पदार्थ पीया
रामपुर, सितम्बर 29 -- Rampur News: स्वार के मोहल्ला रसूलपुर में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की पुत्री ने कोतवाली में तहरीर देकर रिश्तेदारों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में महिला की पुत्री ने बताया कि सोमवार को छत के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान कुछ रिश्तेदारों ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।आरोप है कि आरोपी आए दिन उसकी मां को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। लगातार गाली-गलौज और मारपीट से परेशान होकर महिला ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.