रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: घरवालों से नाराज होकर बिना बताए ट्रेन में बैठकर रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची करीब 16 वर्षीय नाबालिग लड़की प्लेटफार्म नंबर एक पर अकेली गुमसुम अवस्था में बैठी मिली। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने पूछताछ कर उसके परिजनों से संपर्क किया। बाद में पिता के थाने पहुंचने पर पुलिस ने लड़की को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और महिला कांस्टेबल पुष्पा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ड्यूटी कर रहे थे।

पुलिस का पूछताछ करना इसी दौरान उन्हें एक नाबालिग लड़की अकेली और गुमसुम हालत में बैठी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उससे अकेले बैठने का कारण पूछा, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। महिला कांस्टेबल ने उससे नाम-पता पूछा तो उसने अपनी उम...