Rampur News: ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश का विरोध, दो ग्रामीणों का चालान
रामपुर, जुलाई 26 -- Rampur News: ढकिया/शाहबाद। चौकी क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर में ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश के दौरान विरोध होने पर पुलिस ने दो ग्रामीणों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर हल्का लेखपाल रेनू चंद्रा पैमाइश करने पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान गांव के सत्यवीर और राजेश ने पैमाइश का विरोध किया और विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई और शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: थाना समाधान दिवस में पहुंचीं छह शिकायतें, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण यह भी पढ़ें- Gangapar News: उमड़ी फरियादियों की भीड़, नौ शिकायतों की हुई सुनवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.