रामपुर, जुलाई 24 -- Rampur News: रामपुर। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संदीप सक्सेना को जिला विधिक सलाहकार का दायित्व सौंपा है। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पत्र जारी कर यह घोषणा की है।अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां ने अधिवक्ता संदीप सक्सेना को प्रदेश कार्यालय से जारी मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संदीप सक्सेना के जिला विधिक सलाहकार का दायित्व स्वीकार करने से पंचायत प्रतिनिधियों को लीगल सपोर्ट हासिल होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...