Rampur News: ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने सीओ कार्यालय घेरा
रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: कोतवाली में बच्चों के आपसी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में घायल युवक की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर रामपुर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराया। मगर पोस्टमार्टम के बाद शव घर न ले जाकर सीओ कार्यालय पर ले गए और घेराव किया। परिजन दर्ज मुकदमें में हत्या की धारा को जोड़े जाने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौहम्मदगंज गांव निवासी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि सत्तरह जुलाई की शाम करीब आठ बजे उसकी पत्नी कंचन का सोनू के बेटे अनमोल से बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद हो गया। जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया।मारपीट होते देख वो दोनों को अलग कराने पहुंचा था। आरोप है कि रंजीत, सोनू और मोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.