Rampur News: गोल्डन ब्यॉय क्लब ने अल रियाज को 2-0 से हराया
रामपुर, सितम्बर 19 -- Rampur News: टांडा। नगर के मंसब अली स्पोर्ट स्टेडियम में चल रही यंगमैन फुटबॉल लीग में गोल्डन बॉय क्लब और अल रियाज क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। गोल्डन ब्यॉय क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल रियाज क्लब को 2-0 से हराकर दो अंक हासिल किए। मैच के चौदहवें मिनट में गोल्डन बॉय क्लब के सेंटर फॉरवर्ड जीशान ने फुजैल के पास पर गोल कर टीम को एक शून्य की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 46 वें मिनट में शाहबुद्दीन ने दूसरा गोल दागकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद अल रियाज क्लब की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। गोल्डन बॉय क्लब के शाहबुद्दीन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि समाजसेवी मुहम्मद यासीन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच में रेफरी की भूमिका जुबैर आलम ने निभाई, जबकि लाइनमैन सगीर गुड्डू और जैद रहे। स्कोरिंग मोइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.