Rampur News: गोकशी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, विहिप ने सौंपा ज्ञापन
रामपुर, अक्टूबर 2 -- Rampur News: स्वार क्षेत्र के ग्राम दूंदावाला चौकी नरपत नगर में 25 सितंबर को मिले संदिग्ध गोवंशीय अवशेषों के मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने और दोबारा फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की। गुरुवार को नगर के शीतल मैरिज हॉल में विहिप जिलाध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। सूचना पर कोतवाल अनुपम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए कोतवाली की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.