रामपुर, अक्टूबर 25 -- Rampur News: गंज थाना पुलिस ने वेल्डिंग की दुकान से सामान चोरी करने के मामले में वांछित फैजान उर्फ फैजी निवासी बगीचा आमना हाता को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छोटा गैस सिलिंडर बरामद हुआ है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपी ने चोरी का सामान तीन हजार रुपये में कबाड़ी को बेच दिया था। उसके खिलाफ पहले भी चोरी, गैंगस्टर और आम्र्स एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...