Rampur News: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर निकाली प्रभात फेरी
रामपुर, नवम्बर 9 -- Rampur News: रामपुर में जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में आठ नवंबर को गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा, सिविल लाइंस से प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 5:15 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई प्रभात फेरी गुरुद्वारा रोड होते हुए विभिन्न गलियों और श्रद्धालुओं के घरों तक पहुंची। इस दौरान संगत ने जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। प्रभात फेरी हरमिंदर सिंह फोटो स्टेट वाली गली में स्वर्गीय रामलाल के आवास से होते हुए पुनीत अरोड़ा, हरपाल सिंह, स्वर्गीय निहाल सिंह तथा अजीत सिंह और रविंद्र सिंह के घर पहुंची। यहां एक स्थान पर शब्द कीर्तन हुआ और लंगर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी स्वर्गीय पुरुषोत्तम सिंह की चक्की से होते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.