रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: बिलासपुर। क्षेत्र के गांव पसियापुरा स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में रविवार को साप्ताहिक धार्मिक समागम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए विभिन्न रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया और गुरुओं का गौरवशाली इतिहास सुनाया। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह लगभग नौ बजे मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर की गरिमामयी मौजूदगी में हुई। मुख्य ग्रंथी ने नितनेम का पाठ और आसा दी वार का कीर्तन किया, जिसके बाद श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...