Rampur News: गाली गलौज का विरोध करने पर तीन को पीट कर किया घायल, चार पर मुकदमा
रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: चौकी क्षेत्र के ग्राम दढ़ियाल निवासी महेश सिंह चौराहे से शुक्रवार को सामान लेने के लिए आया हुआ था कि बैंक के बराबर में होटल के पास में दढ़ियाल निवासी राजेश, सुरेंद्र, विकास, हरिओम कुछ खा पी रहे थे जो देखकर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों से मार पीटकर घायल कर दिया। घायल को बचाने के लिए आया भाई शीशपाल और शीशपाल को बचाने आई उसकी पत्नी को भी पीट पीटकर कर घायल कर दिया। आरोपी जाते-जाते जान से मरने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की और से चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.