Rampur News: गांधी समाधि से शाहबाद मार्ग तक जलभराव, नाले उफनाए
रामपुर, अगस्त 27 -- Rampur News: रामपुर। जिले में बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने एक तरफ लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी, वहीं दूसरी तरफ यह शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर के अधिकांश निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गांधी समाधि परिसर से लेकर शाहबाद मार्ग तक सड़को पर जगह-जगह कई फीट पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पानी की निकासी सही ढंग से न होने के कारण शहर के छोटे-बड़े नाले उफान पर हैं और नालों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन जलभराव के बीच बंद हो रहे हैं, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है。
मुख्य मार्गों पर थमा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.